जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा धैर्य, साहस और मेहनत कि जरूरत है, सफलता कदम चूमेगी:-चंद्रा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा धैर्य, साहस और मेहनत कि जरूरत है, सफलता कदम चूमेगी:-चंद्रा

Doorbeen News Desk: प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने की।इस मौके पर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य एवं विधानसभा चुनाव कार्य प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने में सहयोग करने वाले प्रखंड कर्मियों में काफी उत्साह देखा गया।

आयोजित सम्मान समारोह में बीडीओ ने सभी कार्यालय कर्मियों और अधिकारियों को चुनाव में निष्पक्ष सहयोग करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले हमेशा सम्मान के पात्र होते हैं।विधानसभा चुनाव प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया।चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रखंड के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, प्रखंड कर्मी, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सराहनीय योगदान रहा।

उन्होंने कहा की आपलोगों ने जो सहयोग और निष्पक्षता के साथ चुनाव कराने में कदम से कदम मिलाकर साथ दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है।कहीं भी बेहतर कार्य की प्रसंशा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सच्चे लगन, कठिन मेहनत और पूरी तन्मयता से किया गया कार्य हमेशा अच्छा होता है।उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों, निर्वाचन कर्मियों, शिक्षकों, प्रखंड कर्मियों सहित सभी पदाधिकारियों की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि इसी तरह जीवन में अच्छे कार्य करते रहें तथा दूसरों के लिए मार्गदर्शक व प्रेरणाश्रोत बनते रहें।

मौके पर मौजूद प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.राणा नितेश कुमार सिंह ने उक्त कार्यक्रम के लिए बीडीओ की प्रसंशा करते हुए इस समारोह को सराहनीय कदम बताया।कहा कि ऐसे अधिकारी का बिहार के हर प्रखंड में होना जरूरी है।इनकी नजर हर विभाग के कार्यों पर होती है।इनके नेतृत्व में खानपुर प्रखंड विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।अच्छे कार्य के लिए समय-समय पर कर्मियों को सम्मान और उत्साह बढ़ाना एक अच्छे पदाधिकारी की पहचान होती है।मौके पर मास्टर प्रशिक्षक लाल बाबू, निर्वाचन कर्मी दिलीप कुमार, प्रखंड कार्यालय प्रधान सहायक धर्मवीर प्रसाद, आईटी सहायक रूपक कुमार, पंचायत सचिव राज कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार, प्रभात कुमार, शिक्षक उमेश दास, नाजिर चंदन कुमार झा सहित सैकड़ों कर्मचारी तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *