व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
विक्रम गिरी हत्याकांड में आरोपित दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Doorbeen News Desk: उजियारपुर के विक्रम गिरी हत्याकांड के दो आरोपी सहित एक लूट मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सातनपुर में विक्रम गिरी हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


इसी प्रकार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पीपरपांती से तीन बदमाशों को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपितों में बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाने के मरांची निवासी विजय ईश्वर का पुत्र आर्यन कुमार एवं सलेमपुर निवासी स्व. नाथु राम उर्फ नथुनी राम का पुत्र अमित राम शामिल है। जबकि दलसिंहसराय के पीपरपांती से गिरफ्तार आरोपितों में अशोक पासवान का पुत्र रघुनंदन कुमार, श्याम पासवान का पुत्र चंदन पासवान एवं लालबाबु राय का पुत्र अंकित कुमार शामिल है।







