रूपक हत्याकांड : भाजपा नेता रूपक की हत्या के तीसरे दिन हुआ दाह-संस्कार, गमगीन रहा माहौल

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

रूपक हत्याकांड : भाजपा नेता रूपक की हत्या के तीसरे दिन हुआ दाह-संस्कार, गमगीन रहा माहौल

Doorbeen News Desk: खानपुर में भाजपा नेता सह कंप्यूटर कैफे के संचालक रूपक सहनी की हत्या के तीसरे दिन गांव में दाह-संस्कार किया गया।पोस्टमार्टम से शव के गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों की चीख-पुकार के बीच शुक्रवार को शव का दाह संस्कार किया गया।घटना के बाद से गांव में गमगीन माहौल बना है।

मृतक का भाई भाजपा आईटी सेल की जिला संयोजक दीपक सहनी ने दर्द भरी धीमी आवाज में घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि घटना के दिन बुधवार को हम समस्तीपुर में थे।मैं खानपुर आ गया था।भाई रूपक ने हमे फोन कर कहा कि मैं घर जा रहा हूं।तब मैने कहा मैं भी घर आ रहा हूं, कुछ देर रुको।फिर मैने भाई से कहा कि तुम दुकान बंद कर घर चले जाओ, मैं भी आ रहा हूं।कुछ ही देर बाद किसी ने काल किया कि तुम्हारे भाई को किसी ने गोली मार दिया है।भाई को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा इलाज के लिए।मैं भी अस्पताल पहुंचा।लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।कुछ देर पहले बात हुई, और पलभर में भाई से हम बिछड़ गए।

8 महीने से भाई को परेशान किया जा रहा था:-दीपक ने कहा कि पिछले करीब 8 महीने से मेरे भाई को परेशान किया जा रहा था।उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी।हमलोगों ने इसको लेकर थाना में आवेदन भी दिया था, स्थानीय पुलिस प्रशासन से लेकर वरीय अधिकारी तक सूचना दी गई।आरोपी नामजद भी था।लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।घटना की एक वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि जब दोनों के बीच बहस हो रही थी, मेरे भाई स्वयं से वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है।जिसमें स्पष्ट आवाज आ रही है कि जान मारने की बात कही जा रही है।और गोली चलने की आवाज भी आ रही है।हालांकि दूरबीन न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।दीपक आगे कहता है कि हमलोगों के साथ यह इसलिए हुआ कि हमलोग शराब कारोबारी नहीं है, न ही गलत करते हैं, शायद यही मेरा अपराध है।पुलिस से शिकायत करने के बाद हमे आरोपी से जान मारने की धमकी मिलती थी।आज वहीं घटना हो गई।

बार बार घेर लिया जाता था:-मृतक के भाई दीपक सहनी ने बताया कि मेरे भाई के साथ पहले भी दो बार मारपीट की घटना हो चुकी है।शिकायत थाना में की थी।जब पुलिस जांच में आती थी, तो जान से मार देने की धमकी मिल रही थी।मृतक की मां राजकुमारी देवी ने रोती बिलखती बताया कि मेरे बेटा को हर जगह घेर लिया जाता था।कहता था केस उठा लो नहीं तो मार देंगे।आज यही घटना हो गई।ज्ञात हो कि बुधवार की शाम भाजपा नेता रूपक सहनी की शादीपुर गांव में ही चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जहां घटना के विरोध में लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करने के इंकार करते हुए शव को घर पर रख लिया था।और गुरुवार को सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया था।काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थी।आक्रोशित लोग सभी आरोपियों को जल्द पकड़ने, और पीड़ित परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने आदि की मांग पर अड़े थे।हालांकि काफी मशक्कत बाद पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए।जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराई।इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।शादीपुर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।इधर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, चेतना झांब, मुकेश कुमार, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा, बमभोला सिंह, सहित अन्य पीड़ित परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *