व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
वामदलों की बैठक संपन्न, 5 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय का होगा घेराव
Doorbeen News Desk: वामदलों का संयुक्त बैठक गुरुवार को ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के जनता मैदान में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा अंचल सचिव रामप्रीत पासवान की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में 5 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय पर आहूत धरना-प्रदर्शन को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का निर्णय लिया गया। वाम दलों ने अपने-अपने स्तर से ब्रांच, लोकल एवं पंचायत कमिटी का बैठक करने, सघन जनसंपर्क अभियान चलाने, जनता बैठक के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को गोलबंद कर धरना-प्रदर्शन में भागीदारी दिलाने का निर्णय लिया गया।


अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा नेता रामप्रीत पासवान एवं भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनरेगा में बदलाव एवं बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने, धान खरीद की व्यवस्था करने, खाद किल्लत पर रोक लगाने, भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास देने, प्रखंड एवं अंचल में व्याप्त लूट-भ्रष्टाचार पर रोक लगाने जैसे जनहितैषी मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा।
मौके पर भाकपा माले के प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, संजीव राय, मो० नौशाद खान, भाकपा के रामबृक्ष राय, नंदलाल पंडित, बिगन राम, मो० अलाउद्दीन आदि उपस्थित थे।







