तुलसी पूजन दिवस पर छात्रों ने किया पौधरोपण व पूजन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

तुलसी पूजन दिवस पर छात्रों ने किया पौधरोपण व पूजन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के पानी टंकी के नजदीक स्थित मॉडर्न मैथ कोचिंग सेंटर में तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कोचिंग सेंटर के संचालक अनिल कुमार ने किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विधिवत रूप से तुलसी के पौधे का पूजन किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगाचार्य डॉ. रमाकांत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने तुलसी पौधे के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी न केवल हमारी संस्कृति की प्रतीक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने छात्रों से दैनिक जीवन में तुलसी के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कोचिंग संचालक अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में संस्कार, अनुशासन और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित होती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। मौके पर नीरज कुमार, प्रिंस कुमार, शत्रु राजकुमार, मनीषा कुमारी, सीता कुमारी, संगीता कुमारी, संगम कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *