शुक्रवार रहा साल का सबसे ठंडा दिन, अभी राहत के आसार नहीं

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

शुक्रवार रहा साल का सबसे ठंडा दिन, अभी राहत के आसार नहीं

Doorbeen Nesws Desk: ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ा रही है। लोग गर्म कपड़ों व बिजली उपकरणों से गर्म रहने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। जगह-जगह निजी अलाव की व्यवस्था लोगों को हल्की राहत पहुंचा रही थी। यह हालात सुबह से ही जारी रहा।

इस दौरान लोग दिन भर धूप को ले तरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से करीब 7.1 डिग्री कम है। इससे पूर्व आज के दिन में वर्ष 2019 में दिन का तापमान 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

क्या है मौसम का पूर्वानुमान : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 दिसम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा रह सकता है।

वायुमंडल के ऊपरी हिस्से से ठंडी हवा का प्रवेश एवं पछुआ हवा के कारण कोल्ड डे की स्थिति बन गयी है। देर सुबह तक घना कुहासा रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि अगले 1-2 दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि 20 दिसंबर के बाद स्थिति में सुधार हो सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 3-5 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान 22 दिसंबर के आसपास पुरवा हवा भी चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री एवं न्यूनतम 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *