मुजफ्फरपुर डीएम के नाम से फर्जी मोबाइल नंबर का प्रयोग, फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल भी बनाया

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

मुजफ्फरपुर डीएम के नाम से फर्जी मोबाइल नंबर का प्रयोग, फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल भी बनाया

Doorbeen News Desk: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नाम से गलत मोबाइल नंबर 84589267391 का दुरुपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त मोबाइल नंबर अथवा उससे संचालित कोई भी व्हाट्सएप प्रोफाइल उनका अधिकृत संपर्क माध्यम नहीं है।

जिलाधिकारी ने व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े समस्त अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को इस फर्जी प्रोफाइल से सतर्क एवं सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार के संदेश, कॉल, निर्देश अथवा वित्तीय मांग पर कतई विश्वास न किया जाए तथा ऐसे किसी भी अनुरोध पर तत्काल प्रतिक्रिया देने से बचा जाए।

यदि किसी व्यक्ति को इस फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से संदेश, कॉल या किसी प्रकार का संदिग्ध संपर्क प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना प्रशासन अथवा नजदीकी थाना को दी जाए। साथ ही, संबंधित व्हाट्सएप प्रोफाइल को तुरंत ब्लॉक करें।

इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय से जारी होने वाले सभी आधिकारिक निर्देश केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों, आधिकारिक पत्र, ई-मेल अथवा सत्यापित मोबाइल नंबरों के माध्यम से ही प्रेषित किए जाते हैं। किसी भी व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से गोपनीय सूचना की मांग या प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए जाते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा साइबर सेल एवं संबंधित एजेंसियों को मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आमजनों से अपील की गई है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह या असत्य सूचना को आगे प्रसारित न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *