भटके हुए एक बच्चे को किया गया चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले, दादी के पास सासन गया था

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

भटके हुए एक बच्चे को किया गया चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले, दादी के पास सासन गया था

Doorbeen News Desk: एक नाबालिक लड़के को चाइल्ड हेल्प लाइन समस्तीपुर को सुपुर्द करने के संबंध में दिनांक-14.12.25 को गस्त एवं निगरानी के क्रम में ASI सुमित कुमार साथ प्लेटफार्म स्टाफ आरक्षी विनय कुमार गश्त कर रहे थे।

इसी क्रम में समय 17:30 बजे 01 लड़का को बरौनी साइड ओवर ब्रिज के नीचे प्लेटफार्म 02/03 पर डरा एवं सहमा हालत में बैठा पाया | जिससे संपर्क में लेकर पूछने पर अपना नाम इमरान,उम्र-10 वर्ष, पे0-नजीर, ग्राम-चखम्बी, थाना+जिला- नामालूम बताया। बच्चा अपने दादा-दादी के पास सासन गया था | वापस अपनी मां के घर चखम्बी जाने के क्रम में भटककर आ गया।

पूछताछ के उपरांत उक्त भटके बालक को महिला आरक्षी ज्योति कुमारी के चार्ज में देखरेख हेतु रखा गया तथा चाइल्ड लाइन समस्तीपुर को सूचना दिया ।
सूचना उपरांत चाईल्ड हेल्प लाईन/समस्तीपुर के समन्वयक शंकर कुमार मल्लिक साथ दीपक कुमार केश वर्कर चाईल्ड हेल्प लाईन/समस्तीपुर के आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर पर लाया गया।

उपरांत पूछताछ में उक्त भटके लड़के से पूछताछ के उपरांत उपरोक्त तथ्य सामने आया ।
अतः उक्त लड़के को समक्ष स्टेशन उपाधीक्षक/समस्तीपुर शंकर कुमार मल्लिक समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर दीपक कुमार केश वर्कर चाईल्ड हेल्प लाईन/समस्तीपुर को आवश्यक कार्यवाही एवं उपस्थापना हेतु सुपूर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *