सदर अस्पताल समस्तीपुर में ‘विश्वास निर्माण’ पर PLC कार्यशाला का सफल आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सदर अस्पताल समस्तीपुर में ‘विश्वास निर्माण’ पर PLC कार्यशाला का सफल आयोजन

Doorbeen News Desk: सदर अस्पताल, समस्तीपुर में सदर अस्पताल एवं पिरामल फाउंडेशन के तत्वाधान में STAR कार्यशालाओं की श्रृंखला के अंतर्गत आज पियर लर्निंग कम्युनिटी PLC कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय “Trust (विश्वास)” रहा, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को टीम के भीतर तथा विभागों के बीच विश्वास निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार एवं ज़िला योजना समन्वयक डॉ. आदित्यनाथ झा ने संयुक्त रूप से किया। दोनों पदाधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास की महत्ता पर जोर देते हुए कहा उत्तम समन्वय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की नींव मजबूत Trust पर ही आधारित होती है।”

कार्यक्रम की शुरुआत चेतना गीत से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों एवं वीडियो के माध्यम से समझाया गया कि टीम और विभिन्न विभागों के बीच विश्वास कैसे विकसित किया जा सकता है। सत्र में Trust के पाँच महत्वपूर्ण घटक— सत्यनिष्ठा, क्षमता, पारदर्शिता, गोपनीयता, इरादा और व्यवहार — को सरल उदाहरणों के साथ समझाया गया।

प्रतिभागियों ने समूह चर्चा और इंटरएक्टिव गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे उनके अनुभवों और सीखों का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, ज़िला योजना समन्वयक आदित्यनाथ झा, SNCU नोडल डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सय्यद मिराज, विभिन्न विभागों के इंचार्ज, स्टाफ नर्स, अधिकारी तथा सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था में विश्वास, सहयोग और बेहतर संवाद को बढ़ावा देना था, ताकि सेवा प्रदायगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जा सके।

यह वर्कशॉप स्वास्थ्यकर्मियों में पारस्परिक समझ, टीम भावना और समन्वय को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *