समस्तीपुर में अतिक्रमणकरियों पर चला नगर निगम का डंडा, थानेश्वर मंदिर से ताजपुर रोड तक अभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में अतिक्रमणकरियों पर चला नगर निगम का डंडा, थानेश्वर मंदिर से ताजपुर रोड तक अभियान

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर :नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर मंदिर के पास से लेकर ताजपुर रोड तक नगर निगम के एसडीएम सदर दिलीप कुमार के निर्देश पर संचालित हुआ।

अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर दुकानें लगाने से यातायात प्रभावित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

निगम प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि आगे सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण पाया गया तो सामान हटाने के साथ-साथ संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।अभियान के दौरान पूरी टीम सक्रिय रही और कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम के सिटी मैनेजर ने बताया की अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *