दिल्ली बम ब्लास्ट में खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के एक युवक की भी मौत 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दिल्ली बम ब्लास्ट में खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के एक युवक की भी मौत 

Doorbeen News Desk: दिल्ली बम ब्लास्ट में खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर पंचायत अंतर्गत हसनपुर गांव के एक युवक की भी मौत हो गई है।मृतक की पहचान हसनपुर गांव निवासी रामबालक सहनी के पुत्र पंकज कुमार सहनी उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पंकज दिल्ली में बचपन से ही पूरा परिवार के साथ रहता था।

उसके माता पिता भाई भी दिल्ली में ही रहते हैं।मृतक पंकज दिल्ली में ही टैक्सी चलाकर जीवन यापन करता था।वह तीन भाई और तीन बहन है। पंकज मंझला भाई था। बताया गया कि वह यात्री को छोड़ने दिल्ली स्टेशन गया था। वह वापस होने के दौरान बम ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई।

घर पर रह रहे पंकज के बुजुर्ग बाबा बालेश्वर सहनी ने बताया कि घटना की जानकारी हमें आज सुबह में हुईं थी। पंकज शांत स्वभाव का लड़का था। वह दिल्ली में ही अपने माता-पिता के साथ रहता है।मृतक पंकज तीन वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई संजय सहनी की शादी में गांव आया था।उसके बाद से गांव नहीं आया है।