समस्तीपुर में मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में,  14 टेबल पर होगी मतगणना

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में,  14 टेबल पर होगी मतगणना

Doorbeen News Desk : बिहार विधानसभा चुनाव की 14 नवंबर को समस्तीपुर कॉलेज परिसर में होने वाली मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रशासन भी हर तरह से तैयारी का जायजा लेते हुए निर्देश दे रहे हैं। ताकि कही से गड़बड़ी की गुंजाइश ना हो सके। मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।

इस दौरान तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी और पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की निगरानी में रहेगा। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 मतगणना टेबल लगाए जा रहे हैं।  प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, दो सहायक कर्मी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। डीपीआरओ रजनीश कुमार ने बताया कि मतगणना सेंटर की तैयारी की जा रही है। मतगणना हाल में 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। हालांकि कितने राउंड की मतगणना होगी, इसका आदेश जारी किया जाएगा।

वज्र गृह की सुरक्षा में सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात:-वज्र गृह की सुरक्षा में भंडारण प्रोटोकॉल के अनुसार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 3 स्तरीय सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया गया है। जिसमें अंदरूनी भाग की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को दिया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर के बाहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस तैनात है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी आदि का प्रावधान किया गया है। मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।

10 मतगणना हॉल बनाए गए :- जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 10 मतगणना हॉल बनाए गए हैं। प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। जिससे मतगणना का कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके। इसके साथ ही परिणामों को राउंड-दर-राउंड तुरंत आरओ एवं प्रेक्षकों को उपलब्ध कराया जाएगा।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अव्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं होगी।