व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न, पारदर्शी मतगणना की बनी मजबूत आधारशिला
Doorbeen News Desk : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और दक्षता के साथ सम्पन्न कराने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सह जिला पदाधिकारी) रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार मंगलवार को संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर में मतगणना कर्मियों का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण दो पालियों में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के ARO, काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और काउंटिंग ऑब्जर्वर सहित बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में कुल 321 काउंटिंग ऑब्जर्वर, 390 काउंटिंग असिस्टेंट और 435 काउंटिंग सुपरवाइजर शामिल हुए। इस दौरान कर्मियों को ETBPS (Electronically Transmitted Postal Ballot System) और पोस्टल बैलट की गणना प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, मानक प्रोटोकॉल तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी विशेष बल दिया गया। इस प्रशिक्षण का सफल संचालन मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव एवं तनवीर आलम के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। वहीं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (DIO) मनीष कृष्णा ने ETBPS और पोस्टल बैलट से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में मास्टर ट्रेनर पवन कुमार यादव, अभिषेक कुमार अभय, मंगलेश कुमार, कौशल कुमार, मनीष चंद्र प्रसाद, सुनील कुमार महतो, अबू ओमारा नदीम, पवन शंकर भारद्वाज, अंजनी कुमार पांडेय, चंद्रभूषण शर्मा एवं विवेकानंद कमर्शिल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे और पूरे प्रशिक्षण की बारीकी से निगरानी की।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से मतगणना कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया की सभी बारीकियों की गहन जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे समस्तीपुर जिले में मतगणना का कार्य पूर्णतः सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न करने में सहुलियत होगी ।






