व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर स्टेशन से 05 नाबालिक लड़के को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प लाइन को किया सुपुर्द
Doorbeen News Desk: दोपहर बाद गश्त के क्रम में निरीक्षक प्रभारी अविनाश karosia के नेतृत्व में उप निरीक्षक पी के चौधरी रवि कुमार एवं राजेश कुमार दोनों रेसुब प्रशिक्षण केंद्र मोकामाघाट वर्तमान कार्यरत समस्तीपुर जंक्शन और संगीता द्वारा प्लेटफोर्म संख्या 04 /05 पर 05 बच्चे इधर उधर डरे सहमे एवं भटके अवस्था में पाया गया।


जिसे संपर्क में लेकर पूछताछ करने पर घर से भटक कर स्टेशन आना बताया जिससे पूछने पर क्रमशह अपना नाम पता इस प्रकार बताया 1- सन्नी कुमार आधारपुर वार्ड संख्या नहीं मालूम थाना जिला समस्तीपुर 2- नितीश कुमार खजुरी वार्ड नहीं मालूम जिला समस्तीपुर 3- साजन कुमार घर नही मालूम जिला समस्तीपुर 4- पर्वत कुमार मनियारपुर थाना एवं जिला नहीं मालूम 5- मुन्ना कुमार साकिन आधारपुर थाना कर्पूरी ग्राम जिला समस्तीपुर बताया।


पूछताछ के उपरांत पोस्ट के चार्ज में देखरेख हेतु रखा गया तथा चाइल्ड लाइन समस्तीपुर को सूचना दिया । सूचना उपरांत चाईल्ड हेल्प लाईन/समस्तीपुर के समन्वयक शंकर कुमार मल्लिक साथ मुन्ना कुमार पर्यवेक्षक चाईल्ड हेल्प लाईन/समस्तीपुर के आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर पर आने के उपरांत पूछताछ में उक्त भटके बच्चे से पूछताछ के उपरांत उक्त तथ्य सामने आया | उक्त भटके 05 बच्चे को समक्ष स्टेशन उपाधीक्षक समस्तीपुर शंकर कुमार मल्लिक समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर को आवश्यक कार्यवाही एवं उपस्थापना हेतु सुपूर्द किया गया है।






