पेंटिंग प्रतियोगिता और दिवाली किट वितरण से गूंजा उत्सव, बच्चों के चेहरों पर खिला उल्लास..

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पेंटिंग प्रतियोगिता और दिवाली किट वितरण से गूंजा उत्सव, बच्चों के चेहरों पर खिला उल्लास..

Doorbeen News Desk: पूर्ववर्ती राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और एनसीसी के कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्थान ‘द उम्मीद ’ ने दीपावली के अवसर पर जिले के विभिन्न शाखाओं में स्लम बस्तियों के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता एवं दिवाली किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

द उम्मीद की सह-संस्थापिका श्वेता गुप्ता ने बताया कि मिशन शिक्षा दान के तहत संचालित द उम्मीद पाठशाला में 200 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को दिवाली किट वितरित की गई।
उन्होंने कहा “हमारा उद्देश्य सिर्फ त्योहार मनाना नहीं, बल्कि उन चेहरों पर मुस्कान लाना है जो अक्सर जीवन की रोशनी से दूर रह जाते हैं। द उम्मीद हर बच्चे के सपनों को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है, ताकि कोई बच्चा गरीबी या हालात के कारण शिक्षा और खुशी से वंचित न रहे।”

संस्थान के उपाध्यक्ष आदेश कुमार ने कहा कि —“द उम्मीद सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना की भावना है। इस दीपावली हमने 200 से अधिक जरूरतमंद बच्चों के जीवन में मुस्कान की लौ जलाने का प्रयास किया है। हर बच्चे की मुस्कान हमारे लिए असली उत्सव है।” बोर्ड मेंबर नवनीत कुमार ने सभी सेंटर कोऑर्डिनेटरों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“द उम्मीद परिवार की सफलता उसके हर सदस्य की समर्पित भावना से जुड़ी है। आज जो मुस्कान इन बच्चों के चेहरों पर है, वह हमारे सभी सहयोगियों की निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है।” द उम्मीद मेडिकल कोर अध्यक्ष डॉ. सौमेंदु मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा
“दीवाली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। इसे हम सबको मिलजुलकर मनाना चाहिए।” संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और टीम सदस्यों के प्रति

गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“द उम्मीद आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — जो हर उस बच्चे की आंखों में रोशनी जलाने की कोशिश कर रहा है जहाँ अब तक अंधकार था। इस दीपावली हमने सिर्फ दीप नहीं जलाए, बल्कि ‘उम्मीद’ की नई किरणें जगाई हैं। हमारी कोशिश है कि समाज का हर कोना शिक्षा, प्यार और मानवता की रोशनी से जगमगाए। जब कोई बच्चा मुस्कुराता है, वही हमारे लिए सच्ची दीपावली होती है।”
इस अवसर पर यूथ मोटिवेटर कुंदन कुमार राय और सौम्या के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर अमन, राहुल ,सुमन, प्रियांशु, सुमित, दीपक , ज्योति,दिवाकर,सहित द उम्मीद टीम के सदस्य उपस्थित रहे।