स्वीप कोषांग का औचक निरीक्षण, मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

स्वीप कोषांग का औचक निरीक्षण, मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा

Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित स्वीप (SVEEP) कोषांग का औचक निरीक्षण जनरल ऑब्जर्वर श्रीमती बी. महेश्वरी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और कोषांग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जनरल ऑब्जर्वर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और जनसंपर्क आधारित बनाया जाए ताकि प्रत्येक मतदाता तक संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आत्मा है, जो नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करता है।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी स्वीप कार्यक्रमों की दैनिक गतिविधि रिपोर्ट उन्हें प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्रवार प्रगति की समीक्षा समय पर की जा सके।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय,

प्रधान लिपिक बरुण कुमार सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर सुभीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। ऑब्जर्वर महोदया ने कोषांग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना और रचनात्मक प्रयासों से ही मतदाता जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।