व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
आप हमारी ताकत हैं, आपकी बदौलत हम है, तेजस्वी की सरकार बनी कोई बेरोजगार नही होगा
Doorbeen News Desk: तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल के गाड़ी खटारा हो जाता है। यह सरकार तो बीस वर्ष से बिहार में चल रहा है। खटारा हो गया है। इसलिए इस सरकार को हटना चाहिए। बिहार अधिकार यात्रा के दौरान जितवारपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारी ताकत हैं। आपकी बदौलत हम है।
अमित शाह हमको धमकी देकर गए हैं, चुनाव में दिखा देंगे। जब आप सब हमारे साथ है तो डर कैसा है। अरे एक बिहारी सब पर भारी है। उन्होंने सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान करते हुए कि इस बार तेजस्वी की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार नही चला रहे है। गुजरात के दो व्यक्ति बिहार चला रहे हैं। इसलिए अब बिहार में बदलाव होगा। वोट बिहार से चाहिए और फैक्ट्री गुजरात में।

अबतक बिहार में एक भी फैक्ट्री नहीं दिया है। जबकि 11 साल से केंद्र में और 20 साल से बिहार में सरकार है। बिहार में अपराधी घर में, अस्पताल में घुस कर गोली मारी जाती हैं। जब तेजस्वी आएगा तो सभी अपराधियों पर कार्रवाई होगी। चाहे वो कोई भी हो। बिहार में नकलची सरकार नही चलेगा। मेरी नकल कर रही है। मैंने दो सौ यूनिट बिजली फ्री की घोषणा किया तो सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री किया। चार सौ रुपये से 15 सौ रुपये पेंशन देने की बात पर सरकार ने 11सौ रुपये किया। हम जो करते हैं, सरकार नकल करती है।

सरकार के पास अपना विजन नहीं है। माई बहन योजना में हमारी सरकार प्रत्येक खाता में 25 सौ रुपये देगी। बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी। जिन युवाओं के पास जो डिग्री होगी उसके उसी प्रोफेशन में नौकरी मिलेगी। डिग्री लाओ नौकरी पाओ। बिहार में कोई युवा बेरोजगार नही रहेगा।
जब मैने पिछली बार नौकरी देने की बात की थी, मुख्यमंत्री ने कहा था कि पैसा कहा से लाएगा, बाप के से। उन्ही के हाथों 5 लाख नौकरी का पत्र बंटवाए थे। 5 लाख शिक्षक को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए थे। म मौके पर राजद विधायक अख्तर इस्लाम शाहीन, जिला अध्यक्ष रोमा भारती, उजियारपुर विधायक आलोक मेहता, विभूति पुर विधायक अजय कुमार, पूर्व सांसद अली असरफ फातमी आदि थे।






