315 करोड़ की लागत से समस्तीपुर मंडल में रोसड़ा सहित तीन लेवल क्रासिंग के स्‍थान पर ROB के निर्माण की मिली स्वीकृति

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

315 करोड़ की लागत से समस्तीपुर मंडल में रोसड़ा सहित तीन लेवल क्रासिंग के स्‍थान पर ROB के निर्माण की मिली स्वीकृति

Doorbeen News Desk: आम लोगों की सुविधा एवं ट्रेनों के संरक्षित परिचालन के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में 03 लेवल क्रासिंग के स्‍थान पर रुपये 315 करोड़ की लागत से रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा प्रदान की गयी है जिनका विवरण निम्नानुसार है

1. रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन के समीप किमी 56/9-57/0 पर स्थित लेवल क्रासिंग सं. 17 के स्थान पर 103.42 करोड़ की लागत से रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा ।

2. पूर्णिया कोर्ट एवं पूर्णिया रेलवे स्टेशन के मध्य किमी 2/7-8 पर स्थित लेवल क्रासिंग सं. 03 के स्थान पर 109.75 करोड़ की लागत से रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा ।

3. सलौना रेलवे स्टेशन के समीप किमी 24/5-6 पर स्थित लेवल क्रासिंग सं. 6बी के स्थान पर 101.81 करोड़ की लागत से रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा।