व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
वीडियो सर्विलांस टीम, स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं अन्य पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Doorbeen News Desk: आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में वीडियो सर्विलांस टीम, स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं अन्य पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्यों के दौरान उनकी भूमिका एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी विजय कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर तथा राज्य कर संयुक्त आयुक्त द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में विशेष रूप से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निगरानी कार्य, वीडियोग्राफी, स्टैटिक निगरानी, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे, ताकि जिले में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।






