प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नई सशक्त परिवार अभियान क्या किया उद्घाटन शामिल हुए, समस्तीपुर में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नई सशक्त परिवार अभियान क्या किया उद्घाटन शामिल हुए, समस्तीपुर में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री

Doorbeen News Desk: प्रधानमंत्री, भारत सरकार, नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन मध्यप्रदेश राज्य के धार जिले से किया गया। उक्त अभियान के तहत प्रधानमंत्री के द्वारा सभी महिलाओं से स्वास्थ्य जाँच कराए जाने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जाँच, रक्त अधिचाप जाँच, रक्त शर्करा जाँच, कैंसर की स्क्रीनिंग, सिकल सेल एनीमिया की जाँच, नाक कान एवं गला की जाँच, मनोचिकित्सा, आँख जाँच तथा मुफ्त चश्मा वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का जिला में उद्घाटन भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर  के द्वारा किया गया। उनके द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं से अपना स्वास्थ्य जाँच कराने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्य विधान सभा क्षेत्र, रोसड़ा  विरेन्द्र कुमार, रोशन कुशवाहा जिला पदाधिकारी, शैलजा पाण्डे उप विकास आयुक्त,  संजय कुमार चौधरी, सिविल सर्जन, रजनीश कुमार राय, नजारत उप समाहर्त्ता, सुनिता, डी०पी०ओ० (आई०सी०डी०एस०), डॉ० ज्ञानेन्द्र शेखर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, समस्तीपुर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, समस्तीपुर सहित अनेकों कार्यकर्ता तथा आमजन भी उपस्थित थे।