व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को समस्तीपुर जिले के 35 परीक्षा केन्द्रों होगी
Doorbeen News Desk: बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 13.09.2025 (शनिवार) को समस्तीपुर जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आज समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित की गई।
परीक्षा का विवरण: इस परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 35 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा, जिसमें कुल 13,248 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी – 12:00 बजे अपराह्न से 2:00 बजे अपराह्न (कुल परीक्षार्थी – 13248)
विधि-व्यवस्था एवं निगरानी: परीक्षा की शुचिता एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियाँ की गई हैं। जिले में 18 ज़ोनल मजिस्ट्रेट एवं 42 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।उड़नदस्ता दंडाधिकारी की भी तैनाती की गई है, जो लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा की निगरानी करेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष: परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। दूरभाष संख्या: 06274-227327 परीक्षा दिवस पर नियंत्रण कक्ष से लगातार सभी केन्द्रों की निगरानी की जाएगी।

नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी
1. श्री मनीषकृष्ण, DIO, NIC समस्तीपुर – 9473134753
2. श्री आशुतोष कुमार, आई टी मैनेजर – 7903315700
3. श्री राम प्रवेश राम, जिला योजना कार्यालय – 7488981382
जिलाधिकारी का निर्देश: ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि – परीक्षा के दौरान हर हाल में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी समय से अपने-अपने केन्द्रों पर उपस्थित रहें। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय सघन चेकिंग हो तथा प्रतिबंधित सामग्रियों को सख्ती से रोका जाए। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को दी जाए।






