पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में ‘हिंदी पखवाड़ा’ का शुभारंभ

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में ‘हिंदी पखवाड़ा’ का शुभारंभ

Doorbeen News Desk:  शुक्रवार से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में ‘हिंदी पखवाड़ा’ के शुभारंभ का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य  जितेंद्र कुमार जी के कर कमल से प्रातः कालीन सभा में सरस्वती जी की चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई और विद्यालय के बच्चों के द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।

कक्षा 12वीं की छात्राओं के द्वारा प्रातः कालीन सभा में विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुंदर काव्य-पाठ किया गया। आज की प्रातः कालीन सभा ‘हिंदी दिवस’ थीम पर आधारित रही।
विद्यालय के प्राचार्य  जितेंद्र कुमार जी के द्वारा आज से विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के शुभारंभ की घोषणा की गई। उन्होंने हिंदी की वैज्ञानिकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के प्रचार प्रसार में सबके सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रातः कालीन सभा में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने नगर राजभाषा कर्यान्वयन समिति तथा राजभाषा, राष्ट्रभाषा पर भी प्रकाश डाला और उनके उद्देश्यों को रेखांकित किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डा. चंद्रशेखर त्रिपाठी के द्वारा राजभाषा की प्रतिज्ञा दिलवायी गई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री अनिल कुमार गुप्ता (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संस्कृत) के द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया।

परिसर में वरिष्ठ शिक्षकों में श्रीमती रानी शर्मा,  वीरेंद्र कुमार मौर्य, श्रीमती श्वेता कुमारी,  फूल कुमार झा, श्रीमती बेबी कुमारी, श्रीमती हर्षिता हर्ष, राम प्रवेश यादव,  संतोष कुमार, अनिमेष मेहता, सुश्री कंचन सुश्री तमन्ना श्रीवास्तव, श्रीमती सोनी कुमारी (संगीत शिक्षिका)  धनंजय तिवारी आदि की गरिमा में उपस्थिति के साथ विद्यालय के सभी बच्चे परिसर में उपस्थित रहे। विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा दिनांक-12-9- 2025 से 26- 9- 20 25 तक आयोजित किया जा रहा है।