जन संवाद कार्यक्रम के संबोधन में सांसद शांभवी ने किया वादा, डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास कर रही है

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जन संवाद कार्यक्रम के संबोधन में सांसद शांभवी ने किया वादा, डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास कर रही है

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत के रामभद्रपुर गांव में पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह के आवास पर गुरुवार को सांसद शांभवी चौधरी और रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिथिला रीति रिवाज के अनुसार पाग ,चादर, एवं माला देकर भव्य स्वागत किया गया। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता निर्दोष सिंह ने किया और मंच का संचालन राम स्वार्थ सिंह के द्वारा किया गया। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने लोगो के हित में जन कल्याण की योजना चला रही है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र के लोगों से जो भी वादा किया था । उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। शंकरपुर पंचायत के लोगों ने लोकसभा चुनाव में पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया था।हमने लोगों से वादा किया था। जीत के बाद शंकरपुर में पुल का निर्माण कराया जाएगा। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। समस्तीपुर लोकसभा अंतर्गत शिलान्यास की गई, सड़क और पुल पुलिया को जल्द गुणवत्ता पूर्ण पूरा कराया जाएगा।

सांसद ने कहा कि रोसड़ा विधानसभा की लोगों का मांग था की अमृत भारत ट्रेन का ठहराव रोसड़ा में हो जिसे रेल मंत्री से मिलकर पूरा कराया गया है। अब रोसड़ा के लोगों को मुंबई जाने में कठिनाई नहीं होगी। सांसद ने लोगों से अपील किया की आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के विधायक वीरेंद्र कुमार को अधिक से अधिक वोट से जीता कर भेजने की अपील लोगों से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि एफपीओ किसान उत्पादक संगठन से जुड़कर किसान आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। लेकिन जिले में अब भी कई किसान इस योजना से अनजान हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे संगठन से जुड़ें और इसके लाभ उठाएं। विधायक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए हैं, जिनमें सड़क, पुल और पुलियों का निर्माण प्रमुख है।

उन्होंने दावा किया कि जिले में सबसे अधिक विकास कार्य रोसड़ा विधानसभा में हुआ हैं। विधायक ने कहा कि जिस दिन अमृत भारत ट्रेन की हरी झंडी दिखाई जाएगी उस दिन 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सांसद को सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार व रेल मंत्री को धन्यवाद देते हैं। मौके पर विधानसभा संयोजक घनश्याम राय, सिंघिया सांसद प्रतिनिधि मनोज झा, रोसड़ा सांसद प्रतिनिधि अनीश राज, सुंदरम सूर्यवंशी,

भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा, नवीन कुमार सिंह, स्वयंवर यादव, मुरारी चौधरी, मणि शंकर सिंन्हा, शिव शंकर सिंन्हा, चंदन कुमार राय, खानपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, विष्णु देव सहनी, लालदेव महतो, जदयू जिला महासचिव रामदेव सिंह, शंभू झा, सरबन झा, माधव झा, नीतू देवी, नंद कुमार सिंह, आनंद झा, दिनेश कुमार गोलू, किरण बेदी झा,

पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद बिरजू, मुखिया पति राजेश कुमार सिंह, मुखिया पति राम पुकार मंडल, फूलों साह, सुनील कुमार सिंह, निर्दोष कुमार सिंह, सरवन कुमार सिंह, पंकज मंडल आदि शामिल थे। उधर 7 साल से बेरोजगार साक्षर भारत मिशन के शिक्षा प्रेरक एवं समन्वयक ने सेवा बहाली को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन। शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के साक्षर भारत मिशन के शिक्षा प्रेरक एवं समन्वयक ने अपनी सेवा बहाली को लेकर सांसद को मांग पत्र सौंपा।