डीडीसी ने किया ताजपुर प्रखंड अंतर्गत अति संवेदनशील  बूथों का निरीक्षण 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

डीडीसी ने किया ताजपुर प्रखंड अंतर्गत अति संवेदनशील  बूथों का निरीक्षण 

Doorbeen News Desk:  आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के शैलजा पांडे द्वारा ताजपुर प्रखंड अंतर्गत अति संवेदनशील (Vulnerable) बूथों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही मतदाताओं को किसी प्रकार की बाधा या भय के बिना अपने मतदानाधिकार का प्रयोग करने हेतु माहौल बनाए रखने पर बल दिया गया।

उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों का निरंतर फील्ड विजिट कर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें, शिकायतों का संज्ञान लें और रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।