व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मुर्गी फार्म में 20 हजार मुर्गी लगभग 20 लाख की मुर्गी की मौत हो जाने की आवेदन दिया
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर पंचायत के हिंदुस्तान पोल्ट्री फार्म संचालक मधुरापुर निवासी कन्हैया प्रसाद सिंह के पुत्र सुयश कुमार सिंह ने पशुपति एग्रो बेड प्राइवेट लिमिटेड समस्तीपुर बिहार को आवेदन दिया है। जिसमें दर्शाया गया है कि उनका मुर्गी फार्म संचालन 17 वर्ष पूर्व से चल रहा था।
उसके बाद चार माह पूर्व पशुपति एग्रोबेट प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम कर रहे हैं। जिसमें 20 हजार मुर्गा, जिसका वजन ढाई किलो ग्राम के साइज में था । भीषण गर्मी के दरमियांन उसने महिंद्रा कंपनी का 40 के वी का जनरेटर 8 माह पूर्व लिया था जो की स्वचालित लिया था 15 दिन पूर्व भीषण गर्मी को देखते हुए जनरेटर से लिया करते थे।

15 अगस्त को जनरेटर खराब हो गया था जिसकी शिकायत उन्होंने महिंद्रा कंपनी के पवन कुमार टेक्नीशियन को दिया उसने आकर जनरेटर को देख उसमें जो यंत्र खराब थी उसको एक-दो दिन में ठीक हो जाने की बात कही। जबकि दो सितंबर तक उपकरण की मरम्मती नहीं हुई। जिसके कारण उनका 20 लाख रुपया की मुर्गी मर गया।

उन्होंने आवेदन में दर्शाया है कि 1 सितंबर की रात बिजली करीब एक बजे से लेकर सुबह 5:00 तक कटा रहा यदि मेरा जनरेटर सही होता तो मुझे 20 लाख रुपए का नुकसान नहीं होता महिंद्रा कंपनी के पवन टेक्नीशियन, हरीश शर्मा पावर डीजी सर्विस, सुमित कुमार एरिया मैनेजर,
अभिषेक कुमार फाइनेंसर रंजीत कुमार झा एजेंट सभी से संपर्क किया गया करीब 10 लाख दवा, एक लाख मुर्गी दाना, 6 लाख 50 हजार मजदूर एवं अन्य खर्चा 2 लाख 50 हजार कल 20 लाख का नुकसान के बारे में उन्होंने पशुपति एग्रो वेट प्राइवेट लिमिटेड समस्तीपुर को आवेदन दिया है।






