पत्नी से तंग आकर युवक ने फंदे से लटक कर दिया जान, हथौड़ी थाना की घटना

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पत्नी से तंग आकर युवक ने फंदे से लटक कर दिया जान, हथौड़ी थाना की घटना

Dooreen News Desk : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर मंगलवार को शाम फंदे से लटकर जान दे दिया। मृतक युवक की पहचान बंधार पंचायत के परशुराम गांव के वार्ड 16 निवासी पवन राम के पुत्र रजनीश कुमार उम्र 22 के रूम में हुई है।

मृतक की मां मंजू देवी ने बताया की रजनीश कुमार को पत्नी से अक्सर विवाद होता था। वो ससुराल में नही रहना चाहती थी। इसको लेकर मेरे बेटा से विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम पत्नी सुनिता से बात करके उसका नंबर ब्लाक कर दिया । और गमछा से फंदे से लटकर जान दे दिया। उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व ही मेरे बेटे का लव मैरिज शादी रोसड़ा निवासी सुनीता से हुई थी।

लोगों ने बताया कि युवक गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करता था । रजनीश तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना पर पहुंची हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम एसआई मुखराम सिंह सुरेश साह,ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में हथौड़ी थाना अध्यक्ष मौसम ने बताया कि परशुराम गांव से एक युवक को फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है
जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।