जीविका निधि में केंद्र द्वारा 105₹ करोड़ की राशि का पीएम ने किया हस्तांतरण, वर्चुअल किया संवाद

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

जीविका निधि में केंद्र द्वारा 105₹ करोड़ की राशि का पीएम ने किया हस्तांतरण, वर्चुअल किया संवाद

Doorbeen News Desk:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया ।
प्रधानमंत्री के द्वारा रिमोट का बटन दबा कर 105 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण जीविका निधि में किया गया ।

यह कार्यक्रम 12:30 अपराह्न से शुरू हुआ, जिसने माननीय मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार विजय कुमार सिन्हा जी, माननीय वित्त मंत्री बिहार  सम्राट चौधरी जी, माननीय ग्रामीण विकास मंत्री बिहार श्री श्रवण कुमार जी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर जिले में माननीय संसद शाम्भवी चौधरी , माननीय विधायक श्री अख्तरुल इस्लाम शाहीन , माननीय विधायक श्री बिरेन्द्र कुमार , जिला पदाधिकारी समस्तीपुर ,उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी तथा अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

जीविका निधि के शुभारंभ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय विकास महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगी। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साझा लिंक और दूरदर्शन के माध्यम से किया गया, जिसे बिहार के सभी 38 जिलों में जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा। समस्तीपुर में वर्चुअल माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही, जिले के सभी जीविका प्रखंड कार्यालयों और महिला संकुल स्तरीय संघों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जीविका दीदियों ने कार्यक्रम का प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा।