व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने शराब कारोबारी को दबोचा, काफी मात्रा में शराब बरामद
दूरबीन न्यूज डेस्क। आरपीएफ के श्याम सुंदर कुमार साथ स्टाफ आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर साथ सीआईबी समस्तीपुर के सउनि आकाश रंजन कुमार, व स्टाफ व जीआरपी समस्तीपुर के पीएसआई शत्रुघन कुमार सोनी एवं निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया के नेतृत्व में निगरानी के क्रम में बरौनी साइड स्थित फुट ओवर ब्रिज पर तीन व्यक्ति संदेहास्पद अवस्था में तेजी से अपने अपने हाथों में कमशः ट्रॉली बैग, झोला एवं पिट्ठु बैग लेकर, बरौनी साइड वाले पैदल पुल के रास्ते समस्तीपुर प्लेटफार्म से बाहर जाते देखा।
आरपीएफ टीम को देखकर वे तीनों व्यक्ति बाहर नहीं निकलकर सीढ़ी के रास्ते पश्चिम तरफ प्लेटफार्म 01 की ओर उतर गए आरपीएफ सीआइबी एवं जीआरपी की टीम द्वारा द्वारा घेरकर समस्तीपुर जं के पीएफ 01 पर स्थित टीटीई स्क्वाड ऑफिस के पास रोककर पूछताछ एवं चेक करने पर पहले व्यक्ति जो मैरुन रंग के ट्राली बैग लेकर जा रहा था ने अपना नाम (01) अभय कुमार, उम्र- 22 वर्ष, पिता- लक्षमण राय, साकिन- पूसा रोड, वार्ड नंबर- 04, थाना- बैनी, जिला समस्तीपुर बताया।

उसके पास स्थित मैरून कलर के ट्राली बैग को उसी से खुलवाकर चेक करने पर उक्त बैग में विदेशी शराब की 65 अदद बोतल पाया गया। कुल मूल्य 9750 रु तथा बीयर का 10 अदद केन बोतल पाया। प्रत्येक का मूल्य 140 रु. कुल मूल्य करीब 140 × 10 = 1400 रु पाया गया एवं फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा पाया गया। इस प्रकार अभय कुमार के कब्जे से विदेशी शराब 16.7 लीटर कूल मूल्य करीब 11150 रु बरामद हुआ।

दूसरे व्यक्ति जो प्लास्टीक का लाल ब्लू एवं काले रंग का झोला रखा हुआ था ने अपना नाम रोहित कुमार उम्र 18 वर्ष, पे- परमेश्वर सहनी, साकिन- पूसा रोड, वार्ड- 04, थाना- वैनी, जिला- समस्तीपुर बताया तथा उसके पास ब्लू, काला एवं लाल रंग के प्लास्टीक के झोले को उसी से खुलवाकर चेक करने पर के 48 अदद बोतल पाया। कुल मूल्य 7200 रु फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा पाया गया। जो काले रंग के पिटठु बैग रखा हुआ था ने अपना नाम सुमित कुमार उम्र 20 वर्ष, पे- बाबू लाल सहनी, साकिन- पूसा रोड, वार्ड- 04, थाना- वैनी जिला समस्तीपुर बताया।
उसके पास काले रंग के पिटवु बैग को उसी से खुलवाकर चेक करने पर उसमें विदेशी शराब का 14 अदद केन बोतल पाया गया। जिसका मूल्य 20310 रु बरामद हुआ । बरामद बिदेशी शराब के बारे में उक्त तीनों व्यक्ति से बारी बारी से पूछताछ किया गया जिसमें रोहित कुमार एवं सुमित कुमार ने बताया कि उक्त शराब को गोंडा उत्तर प्रदेश से खरीद कर अवध आसाम एक्सप्रेस से लेकर आए हैं एवं लेकर बाहर घर जा रहे थे एवं अभय कुमार ने बताया कि वे घर से शराब प्राप्त करने आए थे तथा ट्राली बैग का शराब लेकर जा रहे थे। आरपीएफ टीम को देखकर बाहर नहीं निकला एवं वापस प्लेटफार्म पर जाने लगा कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।
उक्त शराब की जप्ती सूची उप निरीक्षक श्याम सुन्दर कुमार द्वारा उन तीनों पास मौजूद शराब को मोके की कार्यवाही पूर्ण किया गया एवं गिरफ्तारी भी उप निरीक्षक एस. एस. कुमार के द्वारा की गयी। अभय कुमार के जमातलाशी में एक अदद इस्तेमाली एंड्रायड मोबाईल विवो कंपनी का बरामद हुआ जिसमें जियो कंपनी का सिम एवं एप्पल कंपनी का एयरबड बरामद हुआ। रोहित कुमार के जमातलाशी में एक अदद इस्तेमाली एंड्रायड मोबाईल विवो कंपनी का बरामद हुआ जिसमें जियो कंपनी का सिम एवं सुमित कुमार के जमातलाशी में आई क्यू कंपनी का इस्तेमाली एंड्रायड मोबाईल जिसमें लगा जियों कंपनी का उक्त घटना के संबंध में जप्त शराब व गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों को एक लिखित प्राथमिकी के साथी जीआरपी समस्तीपुर को सुपूर्द किया गया है जिसमें जीआरपी द्वारा मामला तीनों गिरफतार के विरुद्ध दर्ज किया है।






