व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर स्टेशन से 100 बोतल विदेशी शराब बरामद, नहीं हुआ कोई गिरफ्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। सहायक सुरक्षा आयुक्त समस्तीपुर के नेतृत्व में आरपीएफ के सउनि छत्रपति प्रसाद साथ स्टाफ व सीआईबी समस्तीपुर के सउनि आकाश रंजन कुमार साथ स्टाफ तथा जीआरीपी समस्तीपुर के अधिकारी व स्टाफ निगरानी के क्रम में समस्तीपुर स्टेशन के पीएफ 01 बरौनी साइड स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे फर्श पर दो पिटठु बैग रखा हुआ पाया गया।


जिसमें एक लाल एवं स्लेटी रंग एवं दूसरा ब्लू रंग का था। जिसमें कुछ वजनी सामान रखा हुआ था। मौके पर उक्त बैग का स्वामी मौजूद नहीं था। आरपीएफ टीम द्वारा कुछ देर इंतजार किया गया। किन्तु कोई व्यक्ति उस बैग के पास नहीं आया। बाद आस पास मौजूद यात्रियों से उक्त बैग के बारे में पूछने पर किसी ने भी अपना होना नहीं बताया न हीं कोई स्वामी, दावेदार उपस्थित हुआ। बाद उक्त बैग को खोलकर मौजूद गवाहो के समक्ष चेक करने पर (01) लाल एवं स्लेटी रंग के पिटवु बैग में गौरभ सौफी नेपाली देशी शराब कुल 49 अदद बोतल था।


जिसका मूल्य 2264.78 रु पाया गया एवं (02) दूसरे ब्लू रंग के पिटठू बैग को खोलकर चेक करने पर गौरभ सौफी नेपाली देशी शराब कुल 50 अदद बोतल था। जिसका मूल्य 2311 रु पाया गया।
इस प्रकार बरामद कुल विदेशी सौफी शराब की धारिता 29.7 लीटर 4575.78 रु करीब बरामद हुआ। सउनि आकाश रंजन कुमार द्वारा मौके पर उपस्थित समक्ष गवाहान उक्त घटना के संबंध में जप्त शराब के साथ एक लिखित प्राथमिकी के साथी जीआरपी समस्तीपुर को सुपूर्द किया गया है जिसमें जीआरपी SPJ में मामला दर्ज किया गया।






