व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मृत विद्यापतिनगर के गढ़सिसई निवासी अशोक पासवान की पत्नी शीला देवी (35) का मायके सरायरंजन जाने के क्रम में घटहो थाना के पास ऑटो द्वारा टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई। मृतिका को दो छोटी बेटी और एक बेटे हैं।


पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की मांग पर स्थानीय ग्रामीणों ने गढ़सिसई चौक स्थित मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


मौके पर आइसा सह भाकपा माले नेता नीतीश राणा समेत आर्यन कुमार, बिपीन कुमार दास, सुनील कुमार दास, गोपाल दास, राजेश कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक प्रशासन वार्ता कर जाम हटाने नहीं पहुंची है।






