व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में जयंती पर मुंशी प्रेमचंद को किया नमन
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में गुरुवार को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रमण जी वर्मा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर याद करते हुए उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए अवदान को स्मरण करते हैं।


वहीं शिक्षक गगन कुमार ने कहा कि हिन्दी साहित्य में मुंशी प्रेमचंद का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियों से समाज को दिशा दिखाने का कार्य किए हैं। कार्यक्रम को प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, शिक्षिका अन्नु कुमारी, दीपिका सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।








