व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
माय भारत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त
दूरबीन न्यूज डेस्क। माय भारत समस्तीपुर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को समाप्त किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप समाहर्ता अंजली कुमारी, माय भारत के जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा, डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार, माय भारत के कार्यक्रम पर्यवेक्षक केदार नाथ सिंह, प्रशिक्षक मनोज मोहन ने सभी प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण कीट देकर सम्मानित किया।


उप समाहर्ता द्वारा सभी युवाओं के उनके नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने को लेकर जोर डाला साथ ही देश के सर्वांगीण विकास के युवाओं की सहभागिता को अहम माना। सभी प्रशिक्षु ने अपना अनुभव प्रशिक्षण उपरांत साझा किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लीडरशिप डेवलपमेंट, पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट, यूथ पार्लियामेंट,


फाइनेंशियल लिटरेसी, साइबर सिक्योरिटी, इनवायरमेंटल एक्शन, स्किल्स डेवलपमेंट, योग सत्र, सिविक अवेयरनेस इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में मो . अली, एजाज़, राम, रजनीश, सिंटू, अजय, संजीत, मनोज, शिवम्, मुस्कान, निशि, शाहीन इत्यादि ने अपना अहम योगदान दिया।






