मोहनपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों की हुई जांच, विभागीय एसओपी के अनुसार चयनित राहत शिविर की हुई जांच

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मोहनपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों की हुई जांच, विभागीय एसओपी के अनुसार चयनित राहत शिविर की हुई जांच

दूरबीन न्यूज डेस्क। डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव ने मोहनपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों की जांच की।

विभागीय एसओपी के अनुसार चयनित राहत शिविर, पॉलीथिन शीट की उपलब्धता, निजी नाव की उपलब्धता, आपदा संपूर्ति पोर्टल पर प्रभावित परिवारों की सूची की अध्ययन प्रक्रिया की जांच की गई। अंचलाधिकारी की संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी 2025 के तहत आवश्यक निर्देश दिए गए। तटबंधों का स्थल निरीक्षण किया गया।

स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, जल निस्सरण भी मौजूद थे। आपदा से पहले तैयारी सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें, मोबाइल नम्बर +91 9470090940 एवं लैंडलाइन +91 6274225065 सूचना दी जा सकती है।