मतदाताओं को ईवीएम के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए ईभीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मतदाताओं को ईवीएम के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए ईभीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना

दूरबीन न्यूज डेस्क। मतदाताओं को ईवीएम से परिचित कराने एवं उनमें जागरूकता बढ़ाने के लिए ईभीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना की गई है। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में मतदताओं के बीच ईवीएम तथा वीवी पैट के संबंध में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करने के लिए जिलान्तर्गत सभी अनुमंडल मुख्यालय में खोला गया है।

जहाँ पर मतदाताओं के बीच जागरूकता हेतु बीयू, सीयू एवं वीवी पैट उपलब्ध कराने के साथ-साथ ईवीएम के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में स्थापित इन ईभीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर में मतदाताओं को ईवीएम तथा वीवी पैट की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाती है तथा मॉक वोट डालकर उन्हें मतदान से अवगत कराया जाता है। इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा हो रहा है। मतदाताओं का ईवीएम संबंधित भ्रांतियों – शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है।

मतदान मॉक पोल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है। ईभीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर में जानकार कर्मियों द्वारा स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है। जिससे समाज का हर वर्ग ईवीएम तथा वीवी पैट की प्रक्रिया को समझ सके।

जिलार्गत सभी अनुमंडल मुख्यालय में संचालित ईभीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर में चुनाव घोषणा, प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा। इसके उपरांत यह बंद हो जायेगा।  स्थपित होने की तिथि से जिलान्तर्गत संचालित ईभीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर में कुल-212 एवं अनुमंडल स्तर पर संचालित कुल 2384 मतदाता ईवीएम तथा वीवी पैट की सहायता से मतदान की प्रक्रिया से अवगत हो चुके हैं।