केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला को साइबर पुलिस समस्तीपुर ने बेगूसराय से दबोचा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला को साइबर पुलिस समस्तीपुर ने बेगूसराय से दबोचा

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मिडिया पे जान से मारने की धमकी दिया गया था। इस संदर्भ में पटना साईबर थाना ने पटना साईबर थाना कांड स-1592/2025, दर्ज किया गया था। इस आशय का एक आवेदन लोजपा (र ) के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के द्वारा समस्तीपुर, साईबर थाना में भी दिया गया। चुकी इस मामले में पटना में प्राथमिकी दर्ज था तो हमने पटना साईबर थाना से संपर्क किया और साईबर थाना, समस्तीपुर में सनहा संख्या-240/2025, 11 जुलाई को दर्ज कर जाँच प्रारंभ किया।

तकनीकी अनुसंधान के क्रम में विभिन्न सोशल मिडिया साइट्स के पेट्रोलिंग के दौरान हमे साहिल शफिक नाम के यूजर का इस संबंध में एक कमेट मिला, जिसमे यह कहा गया था कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाला लड़का मानसीक रुप से बिमार है। हमने इस यूजर को मो शफिक, सा०-वार्ड संख्या 08, बर्बाट्टा थाना मुसरीघरारी समस्तीपुर के रुप में चिह्नित किया। इनसे पुछताछ के क्रम में यह पता चला कि ये लड़का जिसने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी दिया था, वह मो० मेराज, उम्र लगभग 21 वर्ष पे मो० सलीम, वार्ड-07, भीरहा, समस्तीपुर, का है। ततपश्वात् पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, (साईबर क्राईम) दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में साईबर थाना के टीम के द्वारा मो० मेराज को बेगूसराय जिले के तेघरा से गिरफ्तार किया है।

इसके पास से एक मोबाईल बरामद हुआ है, जिसमे धमकी देने में प्रयोग किया गया Instagram ID- tiger_meraj_idrisi logged in पाया गया एवं उक्त ID से Dakshapriya के Insta ID पर किये गये कमेंट को भी पाया गया है। अग्रतर विधि सम्मत कारवाई हेतु हम इस लड़के को पटना साईबर थाना कि टीम को सौंप रहे है। इसके पास से
एक रियलमी नरजो 30 ए मोबाईल जिसमे एयरटेल का सीम एवं मोबाईल नम्बर- 9065719305 लगा पाया गया। छापेमारी दल मे दुर्गेश दीपक पुलिस उपाधीक्षक, (साईबर क्राईम), समस्तीपुर।
मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक-सह-अपर थानाध्यक्ष, साईबर थाना, समस्तीपुर। पुलिस अवर निरीक्षक अनिशा सिंह, साईबर थाना, समस्तीपुर। राहुल कुमार, साईबर थाना, समस्तीपुर। सुरज कुमार, साईबर धाना, समस्तीपुर।एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे!