व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
रोसरा में पदस्थापित डॉक्टर है विद्यापतिनगर में है प्रतिनियुक्त, बने हैं प्रभारी
दूरबीन न्यूज डेस्क। रोसरा अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर वर्षों से विद्यापति नगर में प्रभारी के रूप में प्रतियुक्त हैं। इसको लेकर अनुमंडलीय अस्पताल रोसरा के डीएस ने सीएस को पत्र लिखकर जानकारी दी है। अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा के पदास्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डा. मदन कुमार एव प्रथम श्रेणी परिचारिका कमशः आरती कुमारी (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनपुर) रानी पुष्पा सिन्हा (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोसड़ा) म अर्चना कुमारी (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विभुतिपुर) की प्रतिनियुक्ति के संबंध डीएस ने सीएस को बताया है।


मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में 10 जुलाई से एमएनसीयु की संचालन करनी था। अस्पताल के सभी विभागो एंव एमएनसीयु संचालन के लिए अनु. अस्पताल रोसड़ा के पदास्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डा. मदन कुमार एव प्रथम श्रेणी परिचारिका क्रमशः आरती कुमारी (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसनपुर), रानी पुष्पा सिन्हों ( प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोसड़ा) अर्चना कुमारी (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विभुतिपुर) प्रतिनियुक्त है।
मिली जानकारी के अनुसार को कोरोना काल से ही डॉक्टर मदन कुमार को विद्यापति नगर का प्रभारी प्रतिनियुक्त कर दिया गया था, तब से वह विद्यापति नगर में कार्य कर रहे थे।


इधर विभाग का आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हुई और रोसड़ा डीएस ने सीएस को पत्र लिखकर प्रतिनियुक्ति को वापस करने की मांग की। जिसकी प्रतिलिपि सीएस सहित अन्य अधिकारी को दी गई थी। सिविल सर्जन डॉक्टर एस के चौधरी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है, प्रतिनियुक्त डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति तोड़कर वापस भेजा जाएगा। साथ ही विद्यापति नगर में किसी अन्य डॉक्टर को प्रभारी प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
:- रिपोर्ट by उमेश मिश्र






