व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार को लोहे के रॉड से मारा हुई मौ/त
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर बदमाशों ने लोहे के रॉड से दुकानदार के पिता पर हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ गांव की है।मृतक राम प्रसाद महतो (60) के पुत्र जय कुमार महतो ने बताया, ‘2 दिन पहले गांव के प्रवीण कुमार, नवीन कुमार दुकान पर आए थे। उस समय मैं दुकान पर बैठा था। कोल्ड ड्रिंक खरीदने के बाद पैसा नहीं दिया। मांगने पर कहा कि बहुत कमाते हो इसी तरह से सामान देते रहे। उस समय धमकी देकर चला गया।


‘शनिवार को देर शाम लाठी-डंडा, तलवार और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गया। परिवार के सदस्य डर से भाग गए। पिताजी बुजुर्ग हैं, भाग नहीं सके। उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी भाग गए। क तरह से अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी मौत हो गई। जय कुमार महतो ने आगे कहा कि प्रवीण, नवीन और मनोज गांव में रंगदारी मांगता है।


दुकान पर आकर कभी कोल्ड ड्रिंक, तो कभी मिठाई खा लेता है। पैसा मांगने पर गाली-गलौज करता है। इसको लेकर एक बार पंचायती भी हुई थी, इसके बाद भी ये लोग नहीं सुधरे। मामले की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत हुई है। नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा!






