व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
गला काटकर 14 साल के लड़के की ह/त्या सिर धड़ से अलग किया, रात में क्रिकेट देखने गया था जमीन विवाद में म/र्डर की आशंका
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : धारदार हथियार से गला रेतकर 14 साल के लड़के की अपराधियों ने हत्या कर दी। बेरहमी से मारा है सिर धड़ से अलग कर दिया। गधा पोखर के पास शव मिला है मृतक की पहचान अमरजीत राय के पुत्र प्रिंस कुमार (14) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।


इस दौरान पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। एएसपी संजय पांडे ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हत्या की वजह अभी क्लियर नहीं है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौवाचक वार्ड नंबर दो की है। मृतक के चाचा अजीत कुमार ने बताया गांव में शनिवार को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। प्रिंस मैच देखने के लिए गया था। रात भर घर नहीं लौटा। सुबह से परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। आयोजन स्थल पर भी गए थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद ग्रामीणों से सीमावर्ती ताजपुर इलाके के गधा पोखर के पास शव मिलने की सूचना मिली।


सिर को धड़ से अलग कर दिया गया था। बहुत ही बेरहमी से मारा है। पाटीदार से जमीन का विवाद चल रहा था। उम्र कम होने के बाद भी ज्यादा बोल देता था। लोगों की नजरों में चढ़ा हुआ था। जमीन विवाद में साजिश के तहत हत्या की आशंका है। हालांकि ये जांच का विषय है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। क्रिकेट टूर्नामेंट और पाटीदार के साथ चल रहे जमीनी विवाद को जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस टीम हर एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।






