पूसा में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौ/त, घर मे पसरा मातम

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करे

पूसा में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौ/त, घर मे पसरा मातम

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : पुसा थाना क्षेत्र के दिघरा पंचायत स्थित नौआचक गांव में रविवार दोपहर एक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चें की मौत हो गई। बच्चा सड़क पर साइकल लेकर सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान घटना हुई। मृतक बच्चें की पहचान दिघरा पंचायत के नौआचक गांव निवासी अवनीश कुमार ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई हैं।

बच्चें की मौत से परिजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पिकअप का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुसा पुलिस ने बच्चें को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना के बाद से परिजन व ग्रामीणों में तेज रफ्तार वाहन चालकों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त हैं। जानकारी के अनुसार घटना के बाद कतिपय लोगों ने घटना स्थल पर बने एक भूसकार में आग लगा दी।

आग लगने से घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। बाद में पुसा थाने से पहुँचे अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार आयुष सामान्य दिनों की तरह सड़क पर साइकल चलाने निकला था। वह घर से 100 मीटर आगे बढ़कर सड़क किनारे साइकल लगाकर खड़ा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई।

हालांकि इसके वावजूद आनन फानन में जुटे परिजन व ग्रामीण बच्चें को उठाकर उसका प्रथम उपचार कराते हुए उसे एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने भी बच्चें को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक दो भाइयों में छोटा भाई था। इस घटना से जहाँ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हैं। वही ग्रामीणों में आक्रोश भी व्याप्त हैं। घटना की पुष्टि करते हुए पुसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया की दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।