व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समाज को साकारात्मक दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अहम : संजय, सम्मान समारोह में आधा दर्जन पत्रकार हुए सम्मानित
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : विद्यापतिनगर मे समाज को साकारात्मक दिशा देने तथा सरकार की नीतियों एवं विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सरकार पर साकारात्मक दबाव बनाती हैं, तथा जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करती है।


उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय विद्यापतिनगर स्थित शिव-पार्वती विवाह भवन में आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवन के संचालक राजेश शर्मा ने की, वहीं संचालन संजीव कुमार बेनी ने किया। इस अवसर पर पत्रकार अमर कुमार महतो, रत्न शंकर भारद्वाज, विकास कुमार पाण्डेय, गुलाम ताजवर, गोपाल सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के 6 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मीडिया की भूमिका और दायित्व आज के दौड़ में ओर अधिक बढ़ गई है। खबरों के संकलन में आने वाली चुनौतियां एवं समस्याओं पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक सच्चे पत्रकार को 24 घंटे सजग रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, गणेश गिरी, सुनील कुंवर, बलवंत चौधरी, रंजीत सिंह, प्रवीण गिरि, अरूण कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।






