मतदाता पुनिरीक्षण कार्य मे आ रही भ्रान्तियों कों दूर करने के लिए राजनीति दलों के बीच कार्यशाला आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मतदाता पुनिरीक्षण कार्य मे आ रही भ्रान्तियों कों दूर करने के लिए राजनीति दलों के बीच कार्यशाला आयोजित

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम में मतदातओं के सत्यापन के क्रम में आ रही भ्रांति को दूर किये जाने हेतु मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के बीएलए एवं अन्य प्राधिकृत कार्यकर्त्ता का कार्यशाला कर्पूरी सभागार, समस्तीपुर में आयोजित किया गया।

कार्यशाला का शुभ आरम्भ रोशन कुशवाहा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिला पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय अध्यक्ष, उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा द्विप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में लगभग पाँच सौ बीएलए एवं अन्य कार्यकर्त्ताओं को पावरप्वाईट प्रजेंटेशन के माध्यम से बिस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा स्वयं सभी बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से बताया गया।कार्यशाला के संदर्भ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया कि यह कार्यशाला मतदाता सत्यापन के कम में मील का पत्थर साबित होगा।

हमारे कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर गरीब, अनुसूचित जाति, समाज के पिछड़े वर्ग के मतदाता का शतप्रतिशत सत्यापन कराये जाने में सहायक होंगे।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा राजनीतिक दलों को आस्वस्त किया गया कि इस तरह की कार्यशाला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। राजनीतिक दलो से अनुरोध प्राप्त होने पर कार्यशाला जिला स्तर पर पुनः आयोजित किया जा सकता है। मौक़े पर राजद से राजेश्वर महतो,जदयू से सुबोध कुमार सिंह,मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी अनस रिज़वान, भाजपा से मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, लोजपा आर से अनुपम कुमार सिंह, लोजपा से रीना पासवान, आदि उपस्थित थे।