

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित
दूरबीन न्यूज डेस्क। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून 2025 बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।इसमें सभी शिक्षक एवं बच्चों ने भाग लिया।अथ योगानुशासनम् महर्षि पतंजलि ने अपने योग सूत्र में इसकी विशद् व्याख्या करते हुए बताया है कि जीवन में मूल रूप से अनुशासन का बड़ा महत्व है।

प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने स्वयं योग करके नित्य योग करने पर बल दिया। मौसम अनुकूल होने को ईश्वर का कृपा प्रसाद अनिल कुमार गुप्ता ने बताया। निगम तिवारी ने अष्टांग योग के महत्व को समझाया। चन्द्रशेखर त्रिपाठी, सन्तोष कुमार, राम प्रवेश यादव ने योग स्थल को योगानुकूल साथ सज्जा में सहयोग किया। बच्चों ने योग को ह्रदयांगम करते हुए आमोद प्रमोद का अनुभव किया।






