गर्मी छुट्टी के बाद 22 जून से स्कूल संचालन का समय बदल जाएगा, अब 9.30 से 4 बजे तक चलेगा स्कूल

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

गर्मी छुट्टी के बाद 22 जून से स्कूल संचालन का समय बदल जाएगा, अब 9.30 से 4 बजे तक चलेगा स्कूल

दूरबीन न्यूज डेस्क। राज्य के सभी 81 हजार प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल, संस्कृत विद्यालय और मदरसा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से अपराह्न 4 बजे तक संचालित होंगे। गर्मी छुट्टी के बाद 22 जून से स्कूल संचालन का समय बदल जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र के माध्यम से कहा है कि राज्य के सभी स्कूल 7 अप्रैल से एक जून तक (ग्रीष्मावकाश के पूर्व) तक विद्यालय सुबह 6 बज कर 30 मिनट से 12 बज कर 30 मिनट तक संचालित हो रहे थे। लेकिन, ग्रीष्मावकाश के बाद 22 जून से राज्य के स्कूल संचालन अवधि बदल जाएगी। 22 जून रविवार है, लेकिन मदरसे रविवार को खुले रहते हैं, यहां शुक्रवार को छुट्टी रहती है। वहीं, सामान्य सरकारी स्कूल 23 जून से खुलेंगे।