आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला, विरोध में सड़क जाम

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला, विरोध में सड़क जाम

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित डिहवार स्थान के समीप 10 साल के बच्चे सत्यम को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंचकर मार डाला। घटना शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे की है। सत्यम वार्ड 10 निवासी संतोष पासवान का पुत्र था।

सत्यम परिजनों के साथ डिहवार स्थान गया था। वहां पूजा में शामिल होकर सभी लौट रहे थे। घर के लोग तेजी से आगे निकल गए जबकि सत्यम खेत के रास्ते लौट रहा था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। एक महिला के हल्ला करने पर लोग वहां पहुंचे,तब तक उसने दम तोड़ दिया था। आक्रोशित लोगों ने हसनपुर बिथान पथ जाम कर दिया। प्रभारी सीओ अमृत राज, बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कार्रवाई होगी।