व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मौसम: दो दिनों तक बारिश के आसार, सोमवार से बढ़ेगा तापमान
दूरबीन न्यूज डेस्क। मौसम विज्ञान विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद सोमवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम शुष्क बना रह सकता है। विभाग ने अगले पांच दिनों तक का मौसम पूर्वानुमान शुक्रवार को जारी किया। इसमें शनिवार और रविवार को हल्के दर्जे की बारिश होने की बात कही गई है।


पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि जिले में हवा का रूख बार-बार बदल रहा है। इस कारण तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। वहीं अधिकांश समय पुरवा हवा के चलने के कारण नमी की मात्रा बढ़ने से उमस भरी गर्मी महसूस होती रहेगी।
सोमवार से दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन का तापमान 36 से 39 डिग्री तो रात का 25 से 29 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

इस दौरान 20 किमी की गति से पुरवा हवा चलेगी। इधर, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई। ये सामान्य स्तर से एक डिग्री नीचे रहे। जबकि हवा में नमी की मात्रा काफी अधिक रहने से उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ।







