व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर जिला का ASI सरोज सिंह एवं उसके सहयोगी अपराधकर्मी अवैध AK-47, इंसास रायफल एवं अन्य आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार एसटीएफ व समस्तीपुर की पुलिस में संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया। एसटीएफ की टीम ने अहले सुबह पहुंचकर मोहिद्दी नगर के सुल्तानपुर में छापामारी करते हुए निलंबितASI सरोज सिंह के घर से हथियार व अपराधी को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह पे० त्रिपुरारी सिंह सा० सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर एवं उसके सहयोगी अपराधकर्मी, परशुराम सिंह पे० स्व० अनिरुद्ध सिंह सा० सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर, मुन्ना यादव पे० स्व० राम पदार्थ यादव सा० जलालपुर थाना मोहनपुर समस्तीपुर, विश्वजीत सिंह पे० परशुराम सिंह सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर एवं निशांत कुमार राय पे० रामानंद राय सा० भूथरी थाना बछवाड़ा जिला बेगूसराय को मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में मोहद्दीनगर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी में ए0के0 47, मैगजीन, जिंदा कारतूस-18, इन्सास रायफल-01, मैगजीन-04, जिंदा कारतूस-70, कारबाईन-01, मैगजीन-01, जिंदा कारतूस-306 रायफल-01, जिंदा कारतूस-45, खोखा-04, बुलेट (Royal Infiled)-01, दुनाली रायफल बैरल, जमीन का दस्तावेज लगभग 01 करोड़ 10 लाख रुपये बरामद किया गया। सरोज कुमार सिंह के निशानदेही पर STF एवं पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निम्न जगहों पर छापामारी की गई। पटना गर्दनीबाग थाना अन्तर्गत झुनझुन महल स्थित सरिता वाटिका के आवास संख्या-4बी से निम्नलिखित समान बरामद किया गया। इसमें नकद रूपया एवं अन्य सामान बरामद किया गया-नकद-3,40,000/- (तीन लाख चालीस हजार रूपये), नोट गिनने की मशीन आदि बरामद किया गया।

कुख्यात सरोज सिंह बिहार पुलिस में वर्ष 2008 बैच का आरक्षी है, जो जहानाबाद जिला में यातायात थाना में पदस्थापित थे। उक्त सरोज सिंह के संबंध में जॉच करने पर पाया गया था कि उनके विरूद्ध पूर्व से 09 आपराधिक मामले दर्ज है। फलतः पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के द्वारा संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता के कारण उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई।

उल्लेखनीय है कि मोहद्दीनगर थानान्तर्गत सुल्तानपुर के प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह को जान से मारने का तकनीकी आसूचना एस०टी०एफ० को प्राप्त हुआ। तदोपरांत इस आसूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए STF की विशष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह एवं उसके अन्य सहयोगी अपराधकर्मी पकड़े गये एवं अवैध आग्नेयास्त्र तथा अन्य सामान बरामद किया गया। इस प्रकार STF की त्वरित कार्रवई से हत्या की घटना को विफल किया गया।






