कल्याणपुर में स्वर्ण कारोबारी को गोली मार कर लूटपाट, जख्मी स्वर्ण कारोबारी का अस्पताल में चल रहा है इलाज

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

कल्याणपुर में स्वर्ण कारोबारी को गोली मार कर लूटपाट, जख्मी स्वर्ण कारोबारी का अस्पताल में चल रहा है इलाज

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मे बेखौफ अपराधियों ने एक के बाद एक लूट की बड़ी वारदात को घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ए का उद्वेभदन करती है, अपराधी दूसरी वारदात को अंजाम देता है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण कारोबारी  को गोली मार कर लाखों की लूटपाट की।

ताजा मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना के मोहनपुर तारा चौक की है, जहां अपराधियों ने कृष्णा ज्वेलर्स को निशाना बनाया और लूटपाट को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी फूल बाबू शाह को गोली मार कर जख्मी कर दिया। फूल बाबू शाह सीतामढ़ी जिले के रहने वाले बताए गए हैं, जो यहां दुकान चला कर अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की पुलिस की दो टीम गठित की गई है। पूछताछ में बताया गया है डेढ़ से 2 लाख के समान लेकर अपराधी भाग गए हैं। एक गोली व्यवसायी को लगी है। जीसका इलाज जारी है। व्यवसायी की पत्नी ने बताया कि तीन की संख्या में पहुंचे अपराधी पहले लूटपाट किया। इसके बाद दुकान पर घुसकर लूटपाट की लूटपाट के दौरान ही गोली मार दी गई।

बता दे की हाल में कुछ दिन पूर्व ही अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक आफ महाराष्ट्र में लूटपाट की थी। जिसमें करोडो मूल्य के सोना व नगद लेकर फरार हो गए। हालांकि  पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए लुटे हुए कुछ जेवर और कुछ रुपए भी बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने दो का इनामी कर्मवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस के सामने अपराधियों ने नई चुनौती ला दी है। अब देखना यह होगा की पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर पाती है।