

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में बेखौफ अपराधी ने पहले कल्याणपुर में व्यवसायी को गोली मार कर लूटा, फिर दलसिहसराय दो व्यवसायी भाई को मारी गोली, दो अपराधी को ग्रामीणों ने घटनास्थल पर मौत के घाट उतारा
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में अपराधियों में कानून का भय नहीं दिख रहा है! तभी तो अपराधी एक के बाद एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर जा रहे हैं । अपराधी बेखौफ इतने हैं की लूटपाट के दौरान व्यवसायी को गोली मार देते हैं। महज 12 घंटे के अंदरअपराधियों ने तीन व्यवसायी को गोली मारकर लूटपाट की।


कल्याणपुर की घटना को पुलिस समझ भी नहीं पाई दूसरी घटना रविवार की शाम आठ बजे रात में दलसिंहसराय में हुई। जहां अपराधियों ने व्यवसायी भाई को गोली मार कर लूटपाट की। हालांकि गोली की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया और दो को पकड़ कर पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है । अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है, की अपराधी आखिर है कौन। इधर एसपी अशोक मिश्रा भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं।


डॉग स्क्वाड टीम एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंचकर साक्षय एकत्रित कर रही है। अपराधियों की पहचान होने के बाद ही उसके गिरोह का पता चल पाएगा। बतादे कि रविवार सुबह कल्याणपुर थाना के मोहनपुर तारा चौक पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाय फूल बाबू साह को निशाना बनाया। जहां अपराधी दिन दहाड़े लूटपाट के दौरान व्यवसायी को गोली मार दी थी।







