सीतामढ़ी सदर अस्पताल के GNM की असामयिक निधन को लेकर निकाला गया केंडिल मार्च 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सीतामढ़ी सदर अस्पताल के GNM की असामयिक निधन को लेकर निकाला गया केंडिल मार्च 

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार चिकित्सा एवम जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ विशेष शाखा सदर अस्पताल समस्तीपुर के बैनर तले आज दिनांक 18/5/2025 को संध्या 7 बजे सीतामढ़ी सदर अस्पताल के GNM की असामयिक निधन को लेकर केंडिल मार्च निकला गया। केंडिल मार्च सदर अस्पताल समस्तीपुर से निकल कर अम्बेडकर प्रतिमा स्थल अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर पहुंचा।

जहां कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।प्रदर्शन करी सीतामढ़ी प्रशाशन से पूरी घटना की जाँच कर आवश्यक करवाई करने की मांग की।वही मृत GNM के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। चिकित्सा संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि कार्य बोझ एवं पदाधिकारियों के द्वारा अनावश्यक दबाव के कारण यह घटना घटी। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि अत्याधिक कार्य बोझ से कर्मचारी डिप्रेशन के शिकार हो रहे है।

केंडिल मार्च का नेतृत्व विशेष शाखा के मंत्री श्री देवेंद्र यादव,जिला मंत्री राजीव रंजन ,लक्ष्मीकांत झा ,ऊषा कुमारी, निशा कुमारी, शशि कुमारी,रंजना कुमारी,रेखा कुमारी,पूजा भारती,मोहम्मद मोहतसिन रजा,दीपक मौर्या, शारदा कुमारी, काना राम ,दिनेश रैगर,सरिता कुमारी,पूजा मौर्य,दीपक पहाड़िया, सदर अस्पताल स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत कुमार आदि सम्मिलित थे।