व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सोना लूट गिरोह सक्रिय, अंतरराज्यीय सोना लुटेरा गिरोह का शातिर गिरफ्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय सोना लुटेरा सुबोध सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य एवं वांछित अपराधी धर्मवीर कुमार उर्फ बाबा को नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया है।


नालंदा जिले के चंडी थाना अंतर्गत चिश्तीपुर निवासी धर्मवीर 2024 में पूर्णिया जिला के सहायक खजांची थाना अंतर्गत तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूट कांड में शामिल था। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं बिहार के नालंदा, पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन कांड दर्ज हैं। नवादा और औरंगाबाद से तीन नक्सली पकड़े गए बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने नवादा एवं औरंगाबाद जिले के तीन वांछित नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।


एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को मुथूट फाइनेंस में हुए लूट के मामले में रिमांड पर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं अरवल जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नवादा जिले के वांछित नक्सली इंद्रजीत महतो उर्फ पंकज पप्पू और संतोष चौधरी की सिरदला थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तारी हुई है।
वहीं, दूसरी ओर औरंगाबाद जिला के नक्सली वीरेंद्र सिंह भोक्ता उर्फ घूना उर्फ जोकर की मदनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी की गयी। उल्लेखनीय है कि सिरदला से गिरफ्तार नक्सली इंद्रजीत महतो और संतोष चौधरी ने 2016 में अपने अन्य सहयोगी नक्सलियों के साथ मिलकर सिरदला थाना अन्तर्गत निर्माणाधीन खरौंध रेलवे पुल को जला दिया था। उन पर पुलिस बल पर फायरिंग करने का भी आरोप है।


दोनों के विरुद्ध नवादा जिला के विभिन्न थानों में कई नक्सल कांड दर्ज है। मदनपुर से गिरफ्तार नक्सली वीरेंद्र सिंह भोक्ता पर वर्ष 2017 में गया जिला के आमस थानान्तर्गत सोलर प्लांट को आग लगाकर जलाने की घटना में संलिप्त होने का आरोप है। भोक्ता के विरुद्ध गया एवं औरंगाबाद जिला के थानों में कई नक्सल कांड दर्ज हैं। अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा रवि पांडे समस्तीपुर के मुसरीघरारी से पकड़ायाएसटीएफ की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा रवि पांडे उर्फ गोल्डी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

उसकी गिरफ्तारी समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से की गई है। इस कार्रवाई में एसटीएफ के साथ बेगूसराय और समस्तीपुर जिला पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जानकारी के मुताबिक रवि पांडे पर पश्चिम बंगाल और बिहार के अलग-अलग जिलों से वाहनों की लूट और उनके पार्ट पुर्जों को अलग-अलग कर बेचने का आरोप है। उसके विरुद्ध पश्चिम बंगाल के कालियाचक थाना, बिहार के बेगूसराय, अररिया, लखीसराय, नालंदा तथा पटना के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।






